Gold Silver Price 6 Jan: चांदी ने बनाया इतिहास, 2.50 लाख रुपये के पार हुई कीमत; कितनी और होगी बढ़ोतरी? – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Silver Price 6 Jan: चांदी ने बनाया इतिहास, 2.50 लाख रुपये के पार हुई कीमत; कितनी और होगी बढ़ोतरी?

Gold Silver Price 6 Jan चांदी आज यानी 6 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह कारोबार के दौरान एक किलो चांदी की कीमत 7,725 रुपए बढ़कर 2,44,788 रुपए हो गई है। वहीं कारोबार बंद होने पर ये 6087 रुपए बढ़कर 2,43,150 रुपए पर आ गई। एक दिन पहले इसकी कीमत 2,37,063 रुपए किलो थी।

 

 

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 492 रुपए बढ़कर 1,36,660 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को यह 1,36,168 रुपए पर था। वहीं सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

 

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

 

पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।

चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

 

डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।

जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।

रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

 

इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।

ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।

मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

 

Gold Silver Price 6 Janकेडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

Related Articles

Back to top button