Gold silver price: चांदी में ₹4200 की बड़ी गिरावट, सोने में भी गिरावट; जानें आज का 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट भाव
Gold silver price:पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम गिर गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 23 अप्रैल को कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों धातुओं में बिकवाली का दबाव दिखा।
शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में 2% से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई, जिससे यह करीब ₹4,200 तक सस्ती हो गई। वहीं सोना भी आधा प्रतिशत से अधिक फिसल गया।
आज क्या है भाव?
MCX पर सोना लगभग ₹1,51,947 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी गिरकर करीब ₹2,43,856 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। ये वायदा बाजार के भाव हैं, इसलिए आपके शहर में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है।
क्यों आई गिरावट?
- डॉलर में मजबूती: अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से सोने की मांग पर असर पड़ा है। डॉलर इंडेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे सोना महंगा लगने लगता है और खरीदारी घटती है।
- कच्चे तेल की तेजी: ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 2% की उछाल आई है, जो $103 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे डॉलर की मांग बढ़ी और सोने पर दबाव बना।
खरीदारों के लिए क्या है संकेत?
Gold silver price:विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारी का मौका हो सकती है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है।



