Gold-Silver Price: Gold-Silver ने लगाई बड़ी छलांग, एक ही दिन में ₹3000 महंगी हुई चांदी, सोना भी नई ऊंचाई पर, जानिए लेटेस्ट रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Gold-Silver Price: Gold-Silver ने लगाई बड़ी छलांग, एक ही दिन में ₹3000 महंगी हुई चांदी, सोना भी नई ऊंचाई पर, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 1,283 रुपये महंगा होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की चमक भी बढ़ गई है और यह 2.31 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू चुकी है.

 

 

साल 2026 का सफर: उतार-चढ़ाव का दौर

इस साल सोने की कीमतों ने निवेशकों को खूब चौंकाया है.

 

शुरुआत: 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपये पर था.

ऑलटाइम हाई: 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी.

युद्ध का असर: 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब ये फिर से संभल रही हैं.

 

read more Raigarh News : 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 

आपके शहर में रेट अलग क्यों होता है?

अक्सर लोग पूछते हैं कि हर शहर में सोने का भाव अलग क्यों है? इसके मुख्य कारण हैं:

 

सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में बीमा और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है.

स्थानीय मांग: दक्षिण भारत में देश की 40% खपत होती है, वहां के ज्वेलर्स एसोसिएशन स्थानीय मांग के आधार पर रेट तय करते हैं.

Gold-Silver Priceपुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने किस रेट पर सोना खरीदा था, वह भी ग्राहकों के लिए कीमत तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है.

धातु आज का भाव बढ़ोत्तरी (आज) साल 2026 में कुल बढ़त

धातु आज का भाव बढ़ोत्तरी (आज) साल 2026 में कुल बढ़त
सोना (24K/10g) ₹1,48,000 ₹1,283 ₹14,696
चांदी (1 किलो) ₹2,31,000 ₹3,215 ₹608

Related Articles

Back to top button