Gold Silver Price: एक ही झटके में 8 हजार रुपये सस्ता हुआ चांदी; सोने में भी गिरावट का दौर, जानें आज का ताजा भाव
Gold Silver Price अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही हलचल का असर अब भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। आज शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक चांदी के भाव में करीब 8 हजार रुपये की कमी आई है, वहीं, सोने की कीमत भी नीचे आई है। कीमतें कम होने के बाद बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है और कई लोग इसे खरीदारी के अच्छे मौके के रूप में देख रहे हैं।
आज का ताजा बाजार भाव (Gold-Silver Rate Today)
दरअसल, आज 13 मार्च 2026 को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना गिरकर 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत भी घटकर 2,59,651 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो 2.60 लाख रुपये से नीचे पहुंच गई है।
सोना और चांदी के ताजा भाव (13 मार्च 2026)
| शुद्धता | गुरुवार शाम का भाव | शुक्रवार सुबह का भाव | रेट में कितना बदलाव |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) | ₹1,60,303 | ₹1,58,555 | ₹1,748 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) | ₹1,59,662 | ₹1,57,920 | ₹1,742 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) | ₹1,46,838 | ₹1,45,236 | ₹1,602 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) | ₹1,20,227 | ₹1,18,916 | ₹1,311 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) | ₹93,777 | ₹92,755 | ₹1,022 सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) 999 | ₹2,68,301 | ₹2,59,951 | ₹8,350 सस्ती |
अलग-अलग कैरेट सोने में कितनी आई कमी?
Gold Silver PriceIBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना लगभग 1,748 रुपये सस्ता हुआ है। इसी तरह 23 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1,742 रुपये, 22 कैरेट सोने में 1,602 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा 18 कैरेट सोना करीब 1,311 रुपये और 14 कैरेट सोना लगभग 1,022 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है और इसमें करीब 8,350 रुपये प्रति किलो की कमी देखी गई है।



