Gold Silver Price: जबरदस्त तेजी! सोने की कीमत में बंपर उछाल, चांदी भी चमकी; जानें महानगरों का हाल

Gold Silver Price सोने और चांदी की वायदा बाजार में कीमत शुक्रवार को भी तेज हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर 2 अप्रैल की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी समय, 5 मार्च की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुकाबले 0.59 प्रतिशत बढ़कर 2,42,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें, चांदी इस साल अबतक 4 लाख रुपये के पार भी जा चुकी है।
महानगरों में आज सोने का हाजिर भाव
goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,632 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹14,330 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,728 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम ₹15,617 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹14,315 और 18 कैरेट सोना ₹11,713 प्रति ग्राम पर मिल रहा है।
कोलकाता में भी कीमतें मुंबई के समान हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹15,617, 22 कैरेट ₹14,315 और 18 कैरेट सोना ₹11,713 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है।
वहीं, चेन्नई में सोने के भाव अपेक्षाकृत ऊंचे बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹15,731 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹14,420 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,350 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,617 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट ₹14,315 और 18 कैरेट सोना ₹11,713 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार को सोना करीब 5,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहा। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद निवेशक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के रुख का आकलन कर रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ने परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए 10–15 दिन की समय-सीमा तय की। इसके साथ ही अमेरिका ने 2003 में इराक पर हमले के बाद से मध्य-पूर्व में अपनी सबसे बड़ी सैन्य तैनाती की है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है।
Gold Silver Priceदूसरी ओर, फेडरल रिजर्व के गवर्नर स्टीफन मिरान ने इस वर्ष ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदों को ठंडा किया। उन्होंने उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए संकेत दिया कि दरों में कटौती की रफ्तार धीमी रह सकती है। इस दृष्टिकोण को मजबूती देते हुए हालिया आंकड़ों में शुरुआती बेरोजगारी दावे घटकर 2.06 लाख (206K) रह गए, जो अमेरिकी श्रम बाजार की मजबूती को दर्शाता है। इन सभी कारकों के बीच निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं, जिससे सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर टिके रहने में सफल रही हैं।



