Gold-silver price:सोने-चांदी की कीमतों में तेजी – RGH NEWS
बिजनेस

Gold-silver price:सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

Gold-silver price:इस पूरे हफ्ते गोल्ड और सिल्वर की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. सोना 52200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पार निकल गया है. वहीं, चांदी भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है.

सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. इस पूरे हफ्ते गोल्ड और सिल्वर की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. सोना 52200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पार निकल गया है. वहीं, चांदी भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है. आइए चेक करें दोनों धातुओं की कीमतों में कितनी तेजी आई है-

Read more:इस ऑनलाइन बिजनेस से घर बैठे चमक सकती है किस्मत,ऐसे कर सकते हैं शुरू

कितना महंगा हुआ सोना?
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस पूरे कारोबारी हफ्ते (7 नवंबर से 11 नवंबर) के बीच सोने का भाव 50,958 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से बढ़कर 52,281 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है. इस हफ्ते में गोल्ड 1323 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है.

 Gold-silver price:इसके अलावा 7 नवंबर को चांदी का भाव 60,245 रुपये प्रति किलो ग्राम था. वहीं, 11 नवंबर को चांदी की कीमत 61,354 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गई है. इस दौरान चांदी की कीमतों में 1109 रुपये प्रति किलो ग्राम की तेजी देखने को मिल रही है.

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.

Related Articles

Back to top button