Gold-Silver latest price:सोने -चांदी कीमतों में गिरावट

Gold-Silver latest price:दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 161 रुपये की गिरावट के साथ 53,235 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ था.बंद
कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 161 रुपये की गिरावट के साथ 53,235 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी की कीमत भी 1,111 रुपये की गिरावट के साथ 61,958 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है.
Read more:Raigarh News:इंदिरा नगर तमनार के बंद कमरे अंदर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से सुरक्षित-निवेश के रूप में सर्राफा की मांग प्रभावित होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले महीनों में ब्याज दर के संदर्भ में आक्रामक रवैया नरम करने की उम्मीद की वजह से सोने में गिरावट आई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,770.05 डॉलर प्रति औंस रह गया है. जबकि, चांदी नुकसान के साथ 21.32 डॉलर प्रति औंस रह गई है.
आपको बता दें कि भारत दुनिया में सबसे अधिक सोने की खपत वाले देशों में दूसरे स्थान पर है. पहले नंबर पर चीन है. WGC के भारतीय परिचालन के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोमसुंदरम पीआर ने रायटर का कहना है कि उच्च मुद्रास्फीति से ग्रामीण मांग पर अंकुश लगने की संभावना है, जो पिछले साल के COVID-19 के नेतृत्व वाले लॉकडाउन के कारण हुए व्यवधान से उबरने लगी थी.
Gold-Silver latest price:बता दें कि सोने की मांग (ओटीसी को छोड़कर) तीसरी तिमाही में 1,181 टन के स्तर पर पहुंच गई है. इस तरह सोने की मांग में सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई. मांग में आई तेजी सोने की सालाना मांग का स्तर कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच गया है. सोने की मांग में यह तेजी ग्राहकों और केंद्रीय बैंकों की वजह से आई.



