Business

Gold-Silver latest price : साल के आखिर तक इतने हजार तक जा सकता है गोल्ड,अभी ₹76,132 के ऑल टाइम हाई पर सोना

Gold-Silver latest price सोना आज यानी 14 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 509 रुपए बढ़कर 76,132 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,623 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त है। ये 537 रुपए बढ़कर 90,500 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,963 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

Gold-Silver latest price 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,770 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,620 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है।

Related Articles

Back to top button