Gold Rate Today 7th March: आज फिर सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज का लेटेस्ट रेट..

Gold Rate Today 7th March: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.34 फीसदी या 294 रुपये की गिरावट के साथ 85,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
Read more Nadaaniyan: इब्राहिम और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ OTT पर रिलीज, पढ़ें रिव्यू…
चांदी वायदा में भी गिरावट
Gold Rate Today 7th Marchसोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.18 फीसदी या 180 रुपये की गिरावट के साथ 97,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की हाजिर कीमत 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।



