Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोना हुआ ₹95 हजार के पार, चांदी भी हुई महंगी... यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस.... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोना हुआ ₹95 हजार के पार, चांदी भी हुई महंगी… यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस….

Gold Rate Today: भारत में सोने के दामों ने गुरुवार, 17 अप्रैल को नया रिकॉर्ड बना लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजार दोनों में ही सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। फिलहाल देश में 24 कैरेट सोने (Gold Rate Today) की कीमत प्रति 10 ग्राम 96,000 रुपए से ऊपर चल रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 88,000 रुपए के पार पहुंच चुका है।

 

ज्योतिष आचार्य इंगेश्वर के अनुसार ग्राहक की दशा में परिवर्तन (Gold Rate Today) होने जा रहा है और ऐसे में आने वाले समय में पीली धातु यानी की सोने की कीमत में बढ़ोतरी होगी। ज्योतिष में मंगल को लाल तत्व प्रधान ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मंगल 29 मार्च को अपनी राशि बदलते चुके हैं। जिसके असर से लाल चीजों में सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। इसी का असर भी अब बाजार में दिख रहा है। शादी-विवाह के सीजन में अब सोना आम जन की पहुंच से लगभग दूर सा हो गया है।

छत्‍तीसगढ़ में 98 हजार रुपए पार सोना

आज के भाव की बात छत्तीसगढ़ में करें तो छत्‍तीसगढ़ (Gold Rate Today) में भी सोना और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ में 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत अब 98100 रुपए पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्‍ड की कीमत 90250 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 20 कैरेट गोल्‍ड प्रति 10 ग्राम के रेट 82400 रुपए पहुंच गए हैं। जबकि चांदी भी अपने उच्‍चतम स्‍तर पर है। प्रदेश में चांदी 99000 पहुंच गई है।

 

दाम बढ़ने के पीछे क्या वजह?

Gold Rate Todayअमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापार (Gold Rate Today) तनाव (ट्रेड वॉर), वैश्विक मंदी की आशंकाएं और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की ओर बढ़ने से गोल्ड और सिल्वर रेट में तेज़ी देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यही स्थिति बनी रही तो भारत में सोने की कीमत 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (17 अप्रैल 2025)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 88,300 96,320
मुंबई 88,150 96,170
कोलकाता 88,150 96,170
चेन्नई 88,300 96,320
अहमदाबाद 88,200 96,220
लखनऊ 88,300 96,320
जयपुर 88,300 96,320
पटना 88,200 96,220
हैदराबाद 88,150 96,170
गुरुग्राम 88,300 96,320
बेंगलुरु 88,200 96,220
नोएडा 88,300 96,320

नोट: ये भाव रीयल-टाइम बाजार के अनुसार बदल सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए स्थानीय ज्वैलर्स से सत्यापित करें

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button