बिजनेस

Gold Rate Today: महाशिवरात्रि पर सोना-चांदी का क्या है भाव? जानें ताजा रेट

Gold Rate Today  देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 15 फरवरी महाशिवरात्रि के मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹1,850 और 22 कैरेट सोना ₹1,700 तक सस्ता हुआ। यदि हम चांदी की बात करें तो दो दिनों में इसकी कीमत ₹20,000 प्रति किलो तक गिर चुकी थी।

 

read more Bank Holiday: अगले हफ्ते लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट

 

चांदी का भाव 

Gold Rate Todayलगातार दो दिन गिरने के बाद आज यानी 15 फरवरी को चांदी की कीमतें स्थिर रही। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव ₹2,75,000 प्रति किलो दर्ज किया गया। तो चेन्नई में चांदी ₹2,80,000 प्रति किलो के स्तर पर है।

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?

कमोडिटी मार्केट के जानकारों के अनुसार, टैरिफ वॉर, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण से पिछले कुछ समय में सोने-चांदी में तेज उछाल देखने को मिला है। उनका मानना है कि चांदी की मांग सोलर सेक्टर और एआई से जुड़े इंडस्ट्रियल यूज़ से बढ़ रही है, लेकिन कीमतों की दिशा काफी हद तक डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी

10 बड़े शहरों में आज सोने के दाम (10 ग्राम)

शहर 24 कैरट गोल्ड (₹) 22 कैरट गोल्ड (₹) 18 कैरट गोल्ड (₹)
दिल्ली 1,57,900 1,44,750 1,18,460
मुंबई 1,57,750 1,44,600 1,18,310
कोलकाता 1,57,750 1,44,600 1,18,310
चेन्नई 1,58,840 1,45,600 1,24,500
बेंगलुरु 1,57,750 1,44,600 1,18,310
हैदराबाद 1,57,750 1,44,600 1,18,310
लखनऊ 1,57,900 1,44,750 1,18,460
पटना 1,57,800 1,44,650 1,18,360
जयपुर 1,57,900 1,44,750 1,18,460
अहमदाबाद 1,57,800 1,44,650 1,18,360

Related Articles

Back to top button