Gold Rate Today: सोना-चांदी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड; टूटे सारे रिकॉर्ड, खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

Gold Rate Today : देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। क्रिसमस से एक दिन पहले सोने और चांदी ने एक बार फिर आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है। आज यानी 24 दिसंबर 2025 को सोना-चांदी दोनों ही अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। लगातार आई तेजी ने जहां खरीदरों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, वहीं निवेशकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी 2,23,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
भारत में आज सोने-चांदी के ताजा रेट
24 कैरेट गोल्ड: ₹1,38,560 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड: ₹1,27,010 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड: ₹1,03,920 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,23,100 प्रति किलो
चांदी की कीमत
चांदी भी आज महंगी हुई है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल और कोलकाता में आज चांदी ₹2,23,100 प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी रही, जहां इसका भाव ₹2,34,100 प्रति किलो दर्ज किया गया।
read more Raigarh News: रायगढ़ में अब तक 18 लाख 33 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी
Gold Rate Todayबढ़ती कीमतों ने जहां आम खरीदारों को थोड़ा पीछे हटने पर मजबूर किया है, वहीं लंबे समय से सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह दौर फायदे का साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।सोना-चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, क्योंकि टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है।
Gold Price Today
| शहर | 24 कैरेट (₹ /10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹ /10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹ /10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,38,710 | ₹1,27,160 | ₹1,04,070 |
| मुंबई | ₹1,38,560 | ₹1,27,010 | ₹1,03,920 |
| कोलकाता | ₹1,38,560 | ₹1,27,010 | ₹1,03,920 |
| चेन्नई | ₹1,39,320 | ₹1,27,710 | ₹1,06,510 |
| बेंगलुरु | ₹1,38,560 | ₹1,27,010 | ₹1,03,920 |
| हैदराबाद | ₹1,38,560 | ₹1,27,010 | ₹1,03,920 |
| लखनऊ | ₹1,38,710 | ₹1,27,160 | ₹1,04,070 |
| पटना | ₹1,38,610 | ₹1,27,060 | ₹1,03,970 |
| जयपुर | ₹1,38,710 | ₹1,27,160 | ₹1,04,070 |
| अहमदाबाद | ₹1,38,610 | ₹1,27,060 | ₹1,03,970 |



