Gold Rate Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Rate Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट…

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.17 फीसदी या 136 रुपये की गिरावट के साथ 79,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.28 फीसदी या 229 रुपये की गिरावट के साथ 80,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, जो दो महीने का उच्चस्तर था।

 

Read more CG news: मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स बाथरूम में हिडन कैमरा मिलने से मचा हड़कंप…

 

 

चांदी के भाव भी टूटे

Gold Rate Todayसोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.59 फीसदी या 552 रुपये की गिरावट के साथ 92,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। घरेलू हाजिर बाजार में चांदी की कीमत गुरुवार को 2,300 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

Related Articles

Back to top button