बिजनेस

Gold Rate Budget Today: बजट पेश होने के बाद सोने में जबरदस्त उछाल! जानें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत…

Gold Rate Budget Today (Sone-Chandi ka Bhav): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार 01 फरवरी 2025 को संसद में देश का आम बजट 2025-26 पेश करने जा रही हैं। बजट पेश होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बजट में सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है।

 

बढ़ सकती है इंपोर्ट ड्यूटी

अगर सोने (Gold Rate Budget 2025 Today) पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाया गया तो सोना 4 से 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो सकता है। हालांकि, सरकार ने पिछले बजट में सोने पर आयात शुल्क कम कर दिया था। लेकिन इस बार सरकार बजट में सोने पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर सकती है। ऐसा हुआ तो सोना 85 से 86 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा।

 

आज शनिवार 01 फरवरी 2025 को सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर गया है। गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट गोल्ड रेट की कीमत 77 हजार के पार है।

 

भारत में सोने-चांदी के भाव

Gold Rate Budget Todayचांदी के दाम की बात करें तो उसमें भी इजाफा देखा जा रहा है। बजट से एक दिन पहले चांदी 2000 रुपये किलो महंगा हुआ था। आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 102700.0 प्रति किलोग्राम है, जो 1000.0 प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्शाती है। आइए जानें देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट क्या है

Related Articles

Back to top button