Gold Price Today: सावन में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold Price Today : सावन के शुभ महीने में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 17 जुलाई 2025, गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने के भाव में 100 रुपये तक की कमी आई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है।
आज के कारोबार में सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। MCX पर अगस्त फ्यूचर्स 97,480 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। पिछले कुछ सत्रों से गोल्ड कीमतें मजबूत सपोर्ट लेवल पर बनी हुई हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा टेक्निकल सेटअप एक ‘Buy on Dip’ (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति के लिए अनुकूल है।

भोपाल में 22 कैरेट गोल्ड के रेट में आज तेजी देखने को मिली है। हालांकि, 24 कैरेट सोना मामूली सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। आइए जानते हैं भोपाल और देश के अन्य शहरों में आज 18 जुलाई 2025 को सोने-चांदी के ताजा रेट क्या हैं
सोने के आज के रेट (18 जुलाई 2025)
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
आज: ₹89,659
बीते दिन: ₹89,419
बदलाव: ₹240 की बढ़त
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
आज: ₹97,810
बीते दिन: ₹97,820
बदलाव: ₹10 की गिरावट
चांदी के दाम (1 किलो)
आज: ₹1,12,900
बीते दिन: ₹1,12,520
बदलाव: ₹380 की तेजी
आज का गोल्ड प्राइस (Gold Rate Today – 17 July 2025)
24 कैरेट गोल्ड: ₹99,400 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड: ₹91,000 प्रति 10 ग्राम के ऊपर
Silver Price Today (चांदी का आज का भाव)
Gold Price Todayसोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। आज 1 किलो चांदी की कीमत घटकर ₹1,13,900 हो गई है, जो कि कल के मुकाबले ₹100 कम है।
EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) का सपोर्ट
8-पीरियड EMA: ₹97,450
21-पीरियड EMA: ₹97,350
गोल्ड फिलहाल 21-EMA सपोर्ट के पास है, जो एक मजबूत एंट्री ज़ोन माना जा रहा है। यह मूविंग एवरेज का मेल (confluence) अपवर्ड ट्रेंड के लिए मजबूत आधार देता है।
बोलिंजर बैंड्स का संकेत
बोलिंजर बैंड्स यह दर्शाते हैं कि कीमतें एक सीमित दायरे में समेकित हो रही हैं। निचला बैंड ₹97,350 के पास सपोर्ट प्रदान कर रहा है। यह पैटर्न संभावित वोलैटिलिटी ब्रेकआउट की ओर इशारा करता है।



