Gold price today: सोने की कीमत में आज फिर गिरावट – RGH NEWS
बिजनेस

Gold price today: सोने की कीमत में आज फिर गिरावट

Gold price today: भारतीय वायदा बाजार में आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन 18 नवंबर को सोना लाल निशान में है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दिख रही है. वहीं, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सोने का भाव (Gold Price Today) 0.01 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी (Silver price Today) आज 0.38 फीसदी तेज हो गया है.

आज क्या है सोने-चांदी के भाव?

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज शुक्रवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव सुबह 9 :10 बजे तक 5 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 52,838 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि 233 रुपये बढ़कर 61,211 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

Read more:रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई Drishyam 2

सोने का भाव आज 52,843 रुपये पर खुला था लेकिन फिर भाव 52,838 रुपये हो गया, जबकि चांदी का भाव 62,290 रुपये पर खुला था और फिर 62,770 रुपये तक गया. लेकिन बाद में भाव थोड़ा गिरकर 61,211 रुपये हो गया. यानी आअज बाजार में सुस्ती दिख रही है.

अब बात करते हैं ग्लोबल मार्केट की तो आज अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव कमजोर हैं. जबकि कल भी सोने में तेजी थी, वहीं चांदी का भाव कम था. सोने का हाजिर भाव आज 0.67 फीसदी गिरकर 1,762.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का भाव आज 1.54 फीसदी लुढ़ककर 21.09 डॉलर प्रति औंस हो गया है. कल चांदी का रेट 1.36 फीसदी टूटा था.

Gold price today: वहीं, आज भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में कमी दिख रही है. सर्राफा बाजार में कल गुरुवार को सोना 161 रुपये की गिरावट के साथ 53,235 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. बुधवार के कारोबारी सत्र में सोना 53,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Related Articles

Back to top button