Gold Price today: चांदी का भाव 75 हजार के पार, सोने के दाम नई ऊंचाई पर, जानिये लेटेस्ट रेट…

Gold-Silver Price Today भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 03 मई, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 75 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 61071 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 75173 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60417 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 61071 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.
Also readUrfi Javed ने बिना अंदर कुछ पहने ऐसे दिखाया हुस्न का जलवा…
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
Gold-Silver Price Todayआधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60827 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55941 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45803 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 35726 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 75173 रुपये की हो गई है.



