Gold Price in India: रक्षाबंधन से पहले बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें अपने शहरों का 22-24 कैरेट का ताजा रेट... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Price in India: रक्षाबंधन से पहले बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें अपने शहरों का 22-24 कैरेट का ताजा रेट…

Gold Price in India: भारत में सोने की कीमत में बदलाव हुआ है। सुबह में ही बाजार सोने की बढ़ी हुई कीमत के साथ खुला। कीमत में आज 1500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बीते दिन सुबह की बात करें तो इसमें 210 रुपये की कमी देखने को मिली। इस बढ़ी हुई कीमत के साथ 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,350 रुपये तक पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 1400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जानिए आज देश के बड़े शहरों में आज सोने की क्या कीमत है।

 

आज कितनी है सोने की कीमत?

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,530 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी प्रति 10 ग्राम पर हुई है। इसके बाद सोने की कीमत 1,01,350 रुपये तक पहुंच गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 14 रुपये की कमी आई है। इसके साथ ही प्रति 10 ग्राम सोना अब 92,900 रुपये तक पहुंच गई। 18 कैरेट सोने की कीमत में करीब 11,00 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद सोना 76,010 रुपये में खरीदा जा सकता है।

दिल्ली में कितने रुपये में मिल रहा सोना?

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,500 रुपये पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना 93,050 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, आज 18 कैरेट सोने की कीमत 76,140 रुपये तक दर्ज की गई है। देश के दूसरे बड़े शहर मुंबई की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,350 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि, 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,010 रुपये में खरीद सकते हैं।

 

Read more Boat Capsized In Sahibganj: बड़ा हादसा; गंगा नदी में 31 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत, 3 लापता…

 

 

जयपुर और लखनऊ में ताजा भाव

Gold Price in India में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 93,050 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 76,140 रुपये तक पहुंच गई है। यूपी के लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,01,500 रुपये, 22 कैरेट सोना 93,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 76,140 रुपये तक खरीदा जा सकता है। सोने की लगातार बढ़ती कीमत से रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को गोल्ड की ज्वैलरी गिफ्ट करने की सोच रहे भाइयों की जेब पर असर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button