अन्य खबरबिजनेस

Gold Cost Today: शादियों के सीजन में सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट…

Gold Cost Today आगामी दिनों में भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। शादियों के सीजन में भारत में सोने की जमकर खरीदी होती है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगले कुछ महीने के भीतर सोने की डिमांड ताबड़तोड़ बढ़ने वाली है। दूसरी ओर पिछले 1 हफ्ते से सोने चांदी के दाम में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं अमेरिकी एक्सपर्ट ने तो सोने के दाम में 35000 रुपए तक की गिरावट होने की संभावना जताई है।

Gold Cost Today बात करें कि पिछले कारोबारी दिनों की तो सोने के दाम में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में सोने का रेट 1600 कम हुआ है। शादियों के सीजन में गहने बनाने की सोच रहे लोगों के लिए ये बेहद राहत भरी खबर है। सबसे पहले बताते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में एक हफ्ते में आए बदलाव के बारे में, तो MCX पर 28 मार्च को 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने का भाव 89,687 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था, जो कि बीते शुक्रवार को ये कम होकर 88,075 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस हिसाब से कैलकुलेशन करें तो इसका दाम (Gold Rate Drop) 1612 रुपए प्रति 10 ग्राम तक कम हो गया है।

 

 

 

Read More: Agra Shops Collapse: अचानक भरभरा कर गिरा एक के बाद एक 4 दुकानें, 2 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर…

 

 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने से पहले सोने का भाव लगातार नए शिखर पर पहुंचता जा रहा था और बीते सप्ताह ही इसने एमसीएक्स पर 91,423 रुपए का ऑल टाइम हाई लेवल छुआ था। लेकिन टैरिफ लागू किए जाने के बाद कीमती पीली घातु की कीमत में जो गिरावट आई, उसके चलते सोना अपने हाई से 3,348 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।

 

 

 

Gold Cost Todayअब बात करते हैं घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में आए चेंज के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते 28 मार्च को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 89,164 रुपए प्रति 10 ग्राम था, लेकिन बीते शुक्रवार यानी 4 अप्रैल को ये बढ़कर 91,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मतलब इसके दाम में हफ्तेभर में 1846 रुपए की तेजी दर्ज की

Related Articles

Back to top button