Gmail: Google ने लॉन्च किया नया फीचर: अब यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना Gmail यूजरनेम, पुराना डेटा रहेगा सेफ

Gmail गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है।
फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट कर लिखा, 2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपके Gmail एड्रेस को उसमें फंसे रहने की जरूरत नहीं है। अब यूजर्स को अपने पुराने या ‘शर्मिंदा’ करने वाले ईमेल एड्रेस (जैसे- coolboy123) के साथ रहने की जरूरत नहीं है। गूगल अब इसे बदलने की सुविधा दे रहा है।’
यूजरनेम बदलने पर पुराना ईमेल एड्रेस भी बना रहेगा
जैसे ही आप अपना नया Gmail एड्रेस चुनते हैं, आपका पुराना ईमेल एड्रेस पूरी तरह डिलीट नहीं होगा।
Gmailअल्टरनेट ईमेल: आपका पुराना एड्रेस एक ‘अल्टरनेट ईमेल’ बन जाएगा।
दोनों पर आएंगे मेल: पुराने और नए, दोनों एड्रेस पर आने वाले ईमेल आपको एक ही इनबॉक्स में मिलेंगे।
डेटा सुरक्षित: आपके पुराने मेल, फोटोज, ड्राइव की फाइल्स और मैसेजेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
लॉग-इन सुविधा: आप गूगल की सभी सर्विस (जैसे- मैप्स, यूट्यूब, ड्राइव) पर पुराने या नए, किसी भी ईमेल से लॉग-इन कर सकेंगे।



