Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई को सबक सिखाएगा विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin today’s Spoiler 15th March 2022: स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आखिरकार वो समय आ गया है जब सई विराट से अपने प्यार का इजहार करने वाली है। श्रुति की वजह से विराट और सई की लव स्टोरी कहीं खो सी गई थी। लेकिन बम ब्लास्ट में विराट के घायल होने के बाद काफी कुछ बदलने वाला है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, विराट को मनाने के लिए सई एक ड्राइवर बन जाती है। विराट को मनाने के लिए सई लाख जतन करती है। हालांकि विराट सई को पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है।
सई को छोड़ने के बाद विराट च्वहाण हाउस वापस चला जाता है। इसी बीच सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में जमकर हंगामा होने वाला है। आगे आप देखेंगे, सई विराट को हासिल करने के लिए परिवार के लोगों से बगावत कर देगी। सई भवानी के ताने सुनेगी। इतना ही नहीं सई अपने तलाक के पेपर्स भी जला देगी।
विराट को प्रपोज करेगी सई
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin today’s Spoiler 15th March 2022: सई अपने दिल की बात देवयानी को बता देगी। देवयानी सई के अपने दिल की बात कहने के लिए कहेगी। में आगे सई विराट को प्रपोज की प्लानिंग बनाएगी। इसी बीच विराट सई के पास आ जाएगा। सई विराट का हाथ थामकर उसे प्रपोज कर देगी। हालांकि विराट सई के प्रपोजल को ठुकरा देगा।
टूटेगा सई का सपना
सई को जल्द ही समझ आ जाएगा कि वो एक सपना देख रही है। सपना टूटते ही सई अपना फैसला बदल देगी। सई अपने दिल की बात कहे बिना चली जाएगी। इस बार भी सई अपने दिल की बात विराट को नहीं बता पाएगी।