GATE 2026: GATE 2026 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक – RGH NEWS
शिक्षा

GATE 2026: GATE 2026 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

GATE 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। GATE 2026 के परिणाम को आज यानी 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। परिणाम का लिंक आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर मौजूद है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने GATE 2026 रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।

 

read more SSB Constable Vacancy: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका; SSB में कांस्टेबल के 1060 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास वालों भी कर सकते हैं आवेदन

 

 

कैसे चेक करें Gate 2026 का रिजल्ट?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

 

रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को गेट 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स को भरना होगा।

इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।

अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।

आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

 

  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

GATE 2026 रिजल्ट को चेक करने के लिए सीधा लिंक

GATE 2026बता दें कि GATE परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया गया था। इससे पहले  इसकी प्रोविजनल आंसर-की को जारी किया गया था, जिसके बाद आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को मौका भी दिया गया था। उठाए गए ऑब्जेक्शंस को रिव्यू करने के बाद ही इंस्टीट्यूट की ओर से फाइनल आंसर-की और परिणाम को को जारी किया गया। बता दें कि GATE भारत में टेक्निकल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कैंडिडेट की अलग-अलग अंडरग्रेजुएट सब्जेक्ट की समझ को असेस करता है। यह IITs, NITs, और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.E. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और डायरेक्ट PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक गेटवे के रूप में काम करता है।

 

Related Articles

Back to top button