Gas Pipeline Blast :भीषण गैस पाइपलाइन विस्फोट, जोरदार धमाके से मची अफरा-तफरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

Gas Pipeline Blast :भीषण गैस पाइपलाइन विस्फोट, जोरदार धमाके से मची अफरा-तफरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Gas Pipeline Blast :पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में गुरुवार को एक औद्योगिक इलाके में गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई। घटना हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक फैक्ट्री के नजदीक हुई, जहां विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विस्फोट के बाद लगी आग

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि तुरंत भीषण आग लग गई, जो आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई। आग की चपेट में एक निकटवर्ती मकान भी आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया तथा बचाव कार्य जटिल हो गया। पाकिस्तान की आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग के तेजी से फैलने के दौरान कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

दम घुटने से हुईं मौतें

Gas Pipeline Blast :हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने कहा कि अधिकांश मौतों का मुख्य कारण दम घुटना प्रतीत होता है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेजवा कर उनका इलाज कराया जा रहा है। गैस पाइपलाइन में धमाका की वजहों को फिलहाल पता नहीं चल सका है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी आवाजें सुनी गईं।

Related Articles

Back to top button