छत्तीसगढ़ से बिहार लेकर जा रहे थे गांजा, पुलिस ने बीच रास्ते में ही पकड़ा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ से बिहार लेकर जा रहे थे गांजा, पुलिस ने बीच रास्ते में ही पकड़ा

अंबिकापुर। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार में गांजा की तस्करी करने वाले रैकेट का पुलिस ने राजफाश किया है। गांजा आपूर्तिकर्ता, परिवहनकर्ता और खरीददार समेत कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से 68 किलो गांजा जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गोपालगंज बिहार निवासी राणा सिंह (22), जादवपुर गोपालगंज निवासी प्रभु कुमार सिंह (19), बिंदु कुमार सोनी (19), परमजीत महतो (46), संजेद आलम ( 22) तबरेज आलम (19), अनिरूद्ध शाह (34) तथा जगदलपुर निवासी शोभा सुंदर हरिजन व सूरज कुमार शामिल है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत छह लाख अस्सी हजार रुपये आंकी गई है।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक अमित कांबले ने बताया कि नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में मादक पदार्थ व नशीली दवाइयों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बस्तर से छह लोग बस से गांजा लेकर बिहार की ओर जाने वाले है। इस पुख्ता सूचना पर प्रशिक्षु आइपीएस राबिंसन गुड़िया व बस स्टैंड चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी के नेतृत्व में पुलिस टीम को जांच में लगाया गया। गौरव पथ बस स्टैंड के पास छह लोग बैग लेकर संदिग्ध रूप से खड़े मिले।

उनसे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जबाब नहीं मिला। उनके बैग की जांच की गई तो सभी में गांजा भरा हुआ था। आरोपित प्रभु कुमार सिंह पिता काशी राय, बिंदु कुमार पिता विशुन प्रसाद सोनी, परमजीत महतो पिता चन्द्रदेव महतो, संजेद आलम पिता कलामुददीन, तबरेज आलम पिता फतेह आलम अनिरूद्ध शाह पिता मनिजर शाह सभी निवासी जादवपुर गोपालगंज बिहार के कब्जे से 68 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में इन्होंने बिहार के गोपालगंज निवासी राणा सिंह द्वारा गांजा मंगाने की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button