खाना खा रहे मजदूरों पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार, जाने कितनो ने गवाई जान ??

Ganderbal Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में गगनगीर शहर के गुंड इलाके में हाईवे पर टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्यका कॉन्ट्रैक्ट जिस कंपनी के पास है, उस कंपनी के ठेका कर्मचारी दोपहर खाना खा रहे थे, तभी 2 आतंकवादी घुस आए और कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा। 5 घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
Read More:Sariya Cement Price: नए अपडेट के साथ जारी हुए सरिया और सीमेंट का रेट

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) वीके बिरदी ने बताया कि:-
गगनगीर आतंकी हमले में मारे गए 7 कर्मचारियों में एक डॉक्टर, मैकेनिकल प्रभारी, सुरक्षा प्रभारी, योजना विभाग कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारी खाना खा रहे थे, तभी 2 आतंकवादी घुस आए और कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई,जिनमें डॉ. शाहनवाज (स्वास्थ्य प्रभारी), फहीम नासिर (सुरक्षा प्रबंधक), अनिल शुक्ला (मैकेनिकल मैनेजर), शशि अबरोल (डिजाइनर), गुरुमीत सिंह (रिगर), हनीफ (कार्यकर्ता), कलीम (कर्मचारी) शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है।
Ganderbal Terrorist Attack:
आतंकियों को बड़ी सबक देने के दिए गए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले की निंदा की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारने वालों को बड़ा सबक सिखाने को आदेश दिए हैं।
Read more:सालो पुराने रिवाज को फॉलो करती है एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर होती है करवाचौथ की शानदार पार्टी,देखे
NOTE: गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी है।



