G20 Meeting: कश्मीर में G20 मीटिंग आज से, चीन और तुर्की नहीं होंगे शामिल..

Kashmir G20 Meeting: श्रीनगर में आज से G20 देशों के तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक शुरू होने जा रही है. अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आज होने वाली बैठक डल झील के तट पर शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में आयोजित की जाएगी. जी20 देशों के 60 समेत 180 से अधिक प्रतिनिधियों के इस कार्यक्रम में शामिल लेने की उम्मीद है.
केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने श्रीनगर में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “श्रीनगर में जी20 की बैठक क्षेत्र की पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर करने का एक बेहद खास अवसर देती है.” दरअसल, टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की ये बैठक आज (22 मई) से 24 मई तक चलेगी. जी20 पर्यटन मंत्रियों की अंतिम बैठक जून में गोवा में होगी. इस संदर्भ में ये बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि मंत्रियों द्वारा अपनाए जाने वाले ड्राफ्ट को श्रीनगर में अंतिम रूप दिया जाएगा.’
विस्फोटक और आईईडी की जांच स्कैनर लगाए गए
जी 20 की बैठक को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मरीन कमांडो और एनएसजी की अर्द्धसैनिक बल और पुलिस मदद ले रही है. वहीं, विस्फोटक और आईईडी की जांच के लिए स्कैनर और कुत्तों को भी लगाया गया है. जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को कहा कि यहां जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में सबसे अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी है और यह जम्मू कश्मीर में होने वाला सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होगा.
Also read तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत…
Kashmir G20 Meeting: श्रृंगला ने बताया, ‘पहले की दो बैठकों की तुलना में इस कार्य समूह की बैठक में हमारे पास विदेशी प्रतिनिधियों का उच्चतम प्रतिनिधित्व है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि हम भागीदारी से बहुत खुश हैं. एक अनूठी बैठक होने वाली है.’’ पहली बैठक फरवरी में गुजरात के कच्छ के रण में और दूसरी अप्रैल में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी.



