मनोरंजन

Friday OTT-Theatre Releases: ‘शुभम’ से लेकर ‘ केसरी चैप्टर 2’ तक आज OTT पर ये फिल्में और सीरीज हुई रिलीज…

Friday OTT-Theatre Releases: हर सप्ताह के शुक्रवार का दिन सिनेमा जगत के लिए काफी बड़ा माना जाता है। इस दिन थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक लेटेस्ट मूवीज और सीरीज को रिलीज किया जाता है, जिनके माध्यम से सिनेप्रेमी मनोरंजन का आनंद लेते हैं।

इस बार 13 जून का फ्राइडे पहले से ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस बार सिनेमाघरों से ज्यादा थ्रिलर ओटीटी पर आने वाली हैं। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि इस शुक्रवार को दर्शकों को क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

राणा नायडू 2 (Rana Naida Season)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती स्टारर वेब सीरीज राणा नायडू के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब नए अंदाज में इस सीरीज का दूसरा सीजन राणा नायडू 2 इसी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार राणा नायडू सीजन में अर्जुन रामपाल, वेकेंटश दग्गुबाती, कृति खरबंदा और सुवरीन चावला जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी

केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)

बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 भी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। इस मूवी को 13 जून यानी कल फ्राइडे को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज किया जा सकता है। इस मूवी में आपको जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की साजिश की सच्चाई देखने को मिलेगी।

इन ट्रांसिट (In Transit)

समाज में किन्नरों की क्या अहमियत है और उनके अपने असल जीवन में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन सबके बारे में बताने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) स्पेशल डॉक्युमेंट्री इन ट्रांसिट लेकर आ रहा है, जो इसी शुक्रवार को स्ट्रीम होनी है।

 

Read more Weather Update News: 17 जून तक देश के सभी राज्यों में होगी बारिश, IMD ने भूस्खलन और जलस्तर बढ़ने की दी चेतावनी..

 

 

शुभम (Shubham)

Friday OTT-Theatre Releasesसिर्फ डीडी नेक्स्ट लेवल ही नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म शुभम को भी इसी फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। माना जा रहा है कि शुभम ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है।

Related Articles

Back to top button