Free LPG Gas cylinder: होली से पहले महिलाओं के लिए GOOD NEWS; फ्री में मिलेंगे गैस सिलेंडर और खाते में आएंगे रुपये भी – RGH NEWS
बिजनेस

Free LPG Gas cylinder: होली से पहले महिलाओं के लिए GOOD NEWS; फ्री में मिलेंगे गैस सिलेंडर और खाते में आएंगे रुपये भी

Free LPG Gas cylinder होली से पहले दिल्ली सरकार दिल्लीवालों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 4-4 योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है। इसमें आज महिलाओं को तकरीबन 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं को पिंक कार्ड जारी किया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार आज से फ्री सिलेंडर दिए जाने का वादा पूरा कर रही है।

 

दिल्ली सरकार की लाडली योजना

1. लाडली योजना के तहत 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को तकरीबन 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ये योजना दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड दिल्ली की बालिकाओं को दिल्ली सरकार 50 हजार रुपए देती थी। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान लाडली योजना का लाभ नहीं मिला था।

 

Read more Health News: गर्मियों में गन्ने का रस सिर्फ एक ताज़ा ड्रिंक बल्कि सेहत का एक बेहतरीन “पावरहाउस” है, देखे जूस पीने के 5 बड़े फायदे

 

इस योजना के 40 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में आज 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। केंद्र सरकार की योजना ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार के तहत’ लाडली स्कीम के पैसे दिए जाएंगे।

 

 

महिलाओं के लिए पिंक कार्ड

2. महिलाओं को DTC की बसों में फ्री सफर करने के लिए दिल्ली सरकार आज से PINK CARD जारी करेगी।

 

आज पूरा होगा फ्री सिलेंडर देने का वादा 

3. होली और दीपावली में फ्री सिलेंडर देने का वादा भी आज पूरा जाएगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय वादा किया था कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो होली और दीपावली ने फ्री सिलेंडर देंगे। आज इस वादे को पूरा किया जा रहा है। इस योजना के तहत 129 करोड़ रुपये 17.5 लाख लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

 

लखपति बिटिया योजना की भी शुरुआत

4. लखपति बिटिया योजना की भी आज शुरुआत होगी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में आने वाली दिल्ली की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक अलग-अलग समय मे कुल मिलाकर सरकार एक लाख रुपये देगी।

 

Free LPG Gas cylinderबता दें कि 31 मार्च 2026 को लाडली योजना बंद हो जाएगी। 1 अप्रैल 2026 से लखपति बिटिया योजना शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button