बिजनेस

Free LPG cylinder: द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

Free LPG cylinder: अगर आप उत्‍तर प्रदेश में रहते हैं तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है. दरअसल योगी सरकार (Yogi government) इस दिवाली (Diwali 2025) 1.75 करोड़ महिलाओं को एक खास तोहफा दे रही है और वो है फ्री एलपीजी गैस स‍िलेंडर (Free LPG cylinder) का तोहफा. उत्‍तर प्रदेश की मह‍िलाओं को प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत द‍िवाली पर ये सुव‍िधा दी जा रही है.

 

लेक‍िन फ्री स‍िलेंडर सभी मह‍िलाओं को नहीं प्राप्‍त होगा. आइये आपको बताते हैं क‍ि यूपी की योगी सरकार क‍िस योजना के तहत फ्री गैस स‍िलेंडर दे रही है और इसको पाने के ल‍िए आपको क्‍या करना होगा.

मुफ्त गैस सिलेंडर योजना क्या है?

 

यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) की पात्र लाभार्थी हैं. उत्तर प्रदेश सरकार त्योहारों के दौरान उज्ज्वला उपभोक्ताओं को मुफ्त सिलेंडर देती है. इसके ल‍िए मह‍िलाओं को पहले किसी एजेंसी से सिलेंडर खरीदना होगा और फ‍िर बाद में सरकार सब्सिडी की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर देती है. इसका मतलब ये है कि सिलेंडर, सरकारी रेम्‍बर्समेंट के जर‍िए मुफ्त द‍िया जाता है.

 

ई-केवाईसी होने जरूरी:

 

मुफ्त सिलेंडर का लाभ पाने के ल‍िए मह‍िलाओं को पहले अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा. ऐसा करने के लिए, आधिकारिक उज्ज्वला योजना वेबसाइट पर जाएं और ई-केवाईसी टैब पर क्लिक करें.

 

Read more Samsung Galaxy M17 5G: 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M17 5G… यहां जानें कीमत

 

अपनी गैस कंपनी (जैसे इंडेन, एचपी, या भारत गैस) चुनें और निर्देशों का पालन करें. अगर आप चाहें, तो अपना ई-केवाईसी पूरा करने के लिए नजदीकी गैस एजेंसी भी जा सकते हैं. अगर ई-केवाईसी नहीं है, तो भुगतान में देरी हो सकती है, इसलिए इसे तुरंत पूरा करना जरूरी है.

 

 

कैसे उठाएं पीएम उज्‍जवला योजना का लाभ

 

जिन महिलाओं ने अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में नामांकन नहीं कराया है, उन्हें पहले आवेदन करना होगा. इस योजना के तहत, योग्‍य महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप और पहला भरा हुआ सिलेंडर मिलता है. इसके अलावा, प्रति वर्ष अधिकतम नौ सिलेंडरों पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है. 5 किलो के छोटे सिलेंडर पर सब्सिडी वजन के हिसाब से तय होती है.

 

Free LPG cylinderबता दें क‍ि इस योजना का लाभ केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं ही उठा सकती हैं और इसके ल‍िए आवेदन कर सकती हैं.

Related Articles

Back to top button