Flip iPhone: Samsung Z Flip को टक्कर देगा Apple का iPhone Flip? लीक हुई लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी डिटेल्स

Flip iPhone:फोल्डेबल iPhone को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि Apple 2026 के दूसरे हिस्से में अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश करने की योजना बना रहा है। इसी बीच, एक नई रिपोर्ट ने तकनीकी दुनिया में और भी अधिक उत्सुकता जगा दी है। जानकारी के अनुसार, Apple एक विशेष प्रकार के फोल्डेबल iPhone पर भी कार्य कर रहा है, जो किताब की तरह खुलने के बजाय Flip स्टाइल में हो सकता है। यह डिज़ाइन Samsung के Galaxy Z Flip सीरीज़ के समान हो सकता है।
Apple कर रहा है Flip iPhone पर काम
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, Apple एक क्लैमशेल डिजाइन वाले फोल्डेबल iPhone की तैयारी कर रहा है. यह फोन फोल्ड होने पर छोटा और कॉम्पैक्ट होगा, जबकि खोलने पर एक नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा अनुभव देगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple को अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर पूरा भरोसा है और कंपनी मानती है कि इससे फोल्डेबल डिवाइसेज की डिमांड और बढ़ेगी.
Samsung Galaxy Z Flip जैसा हो सकता है डिजाइन
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का यह Flip iPhone साइज और फॉर्म फैक्टर के मामले में Samsung Galaxy Z Flip 7 के करीब हो सकता है. Galaxy Z Flip 7 में फोल्ड होने पर 4.1 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, जबकि इस फोन को खोलने पर 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है. माना जा रहा है कि Apple का Flip iPhone भी इसी तरह का अनुभव दे सकता है.
इस फोन के कुछ खास अनुभव है
यदि जानकरी सही पायी जाती है, तो Flip iPhone फोल्ड होने पर काफी कॉम्पैक्ट होगा जिससे आप आसानी से पॉकेट में रख पाएंगे, वहीं, फोन खोलने पर यह एक रेगुलर iPhone जैसा फील देगा. इससे यूजर को न तो स्क्रीन साइज से समझौता करना पड़ेगा और न ही परफॉर्मेंस से.
लॉन्च को लेकर अभी भी बना है सस्पेंस
फिलहाल अभी Apple के Flip iPhone को लेकर काफी ज्यादा चर्चा तेज है, लेकिन रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि इसका लॉन्च अभी तय नहीं है.यदि Apple इस डिवाइस को बाजार में उतारने का फैसला करता भी है, तो इसके 2027 से पहले लॉन्च होने की आशंका कम मानी जा रही है.
फोल्डेबल iPad में आ रही हैं दिक्कतें
इससे पहले Apple के फोल्डेबल iPad पर काम करने की खबरें भी आई थीं. लेकिन कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में कंपनी को प्रोडक्शन से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से इसमें देरी हो सकती है.
Flip iPhone की कीमत क्या हो सकती है
फिलहाल Flip iPhone की कीमत को लेकर कोई आधिक जानकारी अभी साझा नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि यह किताब की तरह खुलने वाले iPhone Fold से सस्ता हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Fold को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत अमेरिका में करीब 2,400 डॉलर यानी लगभग 2.15 लाख रुपये हो सकती है. ऐसे में Flip iPhone की कीमत इससे कम रहने की उम्मीद है.
Apple की क्या प्लानिंग
एक तरीके से सोचे तो, Apple धीरे-धीरे फोल्डेबल सेगमेंट में अपना स्थान बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है. पहले iPhone Fold और अब Flip iPhone की चर्चाएं इस बात का संकेत हैं कि आने वाले सालों में Apple स्मार्टफोन डिजाइन को एक नई दिशा देने की सोच रहा है. अब देखना यह होगा कि कंपनी इन डिवाइसेज को कब और किस कीमत पर बाजार में उतारती है.



