अन्य खबर

Fire In Mahakumbh: महाकुंभ के सेक्टर-22 में लगी भीषण आग, मची अफर-तफरी….

Fire In Mahakumbhमहाकुंभ में एक बार फिर आग लगी है. इस बार आग महाकुंभ के सेक्टर-22 में बनाए गए टेंटों में लगी है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग को काबू में पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक आग को काबू में नहीं पाया जा सका है. वहीं गनीमत रही कि मौके पर कोई भी श्रद्धालु टेंट में नहीं था. आग लगने के बाद सभी के सभी बाहर निकल आए थे, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया.

बता दें कि महाकुंभ का सेक्टर-22 एरिया झूसी के छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच में है. गुरुवार को यहीं पर अचानक से कई टेंट जलने लगे. यह देख श्रद्धालु अपने-अपने टेंटों से बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई है. आग से कई टेंट जलकर राख हो गए. गनीमत है कि कोई जनहानि नहीं हुई है.

Fire In Mahakumbhइससे पहले 19 जनवरी को महाकुंभ में बड़ा आग हादसा हुआ है. सेक्टर-19 में बनाए गए गीता प्रेस के पंडालों में आग लग गई थी. आग से कई टेंट जल कर राख हो गए थे. सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ था, जिससे आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था.

Related Articles

Back to top button