Fire in Factory: यहां बंद पड़े फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इतनी कारें जलकर राख – RGH NEWS
देश

Fire in Factory: यहां बंद पड़े फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इतनी कारें जलकर राख

Fire in factory : नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर आठ में एक बंद पड़े फैक्ट्री परिसर में रविवार को भीषण आग लगने से 35 कारें राख बन गईं। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर आठ में बंद पड़े एक परिसर में आग लगने से वहां खड़ी स्कोडा कंपनी की स्क्रैप की गई पुरानी कारें राख में बन गईं।

Read more : increase toll rates: हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, अब देना होगा इतना टोल

Fire in factory उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चौबे ने बताया कि करीब 35 कारें जल गई हैं, लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आग से निकलने वाली जहरीली गैस और पॉल्यूशन के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत का समाना करना पड रहा है।

 

Related Articles

Back to top button