"{""@context"":""https:""@type"":""Organization"",""name"":""RGH NEWS"",""url"":""https:""logo"":""https:}"RGH NEWS – FIR against Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर FIR दर्ज,जाने क्या है वजह
देश

FIR against Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर FIR दर्ज,जाने क्या है वजह

FIR against Rahul Gandhi: गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इस यात्रा को लेकर जमकर सियासत हो रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा और राहुल गांधी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया।

इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का तत्काल रूप से निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं।

read more: शानदार माइलेज के साथ युवाओ को दीवाना बनाने आ गई Maruti की धाकड़ कार, जाने फीचर्स 

जानें किस वजह से हुई झड़प?

FIR against Rahul Gandhi: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच नॉर्थ ईस्ट के असम स्थित गुवाहाटी में फिर विवाद हुआ है। वहां शहर में यात्रा की इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़ दिया है जिसके बाद सुबह के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक को राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है

 

 

Related Articles

Back to top button