Ferozpur Road Accident: दर्दनाक सड़क हादशा: पिकअप और ट्रॉली की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Ferozpur Road Accident पंजाब के फिरोजपुर में फाजिल्का रोड पर शनिवार सुबह ट्रक और पिकअप की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गांव जंगा वाला के पास ट्रक और महिंद्रा पिकअप जीप में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में जीप सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीप में करीब 25 लोग सवार थे। यानी जीप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
Advertisement
हादसे के शिकार लोग आपस में रिश्तेदार
मृतक सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे के शिकार लोग जलालाबाद से चल कर बियास डेरा राधा स्वामी में अपने किसी मृतक रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे और वे जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पूर्व प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर हत्या की
Ferozpur Road Accidentवहीं, एक अन्य घटना में मोहाली में एक निजी कंपनी के कार्यालय के भीतर 29 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर उसके सहकर्मी प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह भयावह घटना अन्य लोगों के सामने घटित हुई। पुलिस के मुताबिक, सहकर्मियों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे। मोहाली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की यह नृशंस वारदात बृहस्पतिवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी हरविंदर मान (34) ने डिंपल पर चाकू से कई बार हमले किये और उसके बाद उसी चाकू से खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डिंपल को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मान ने डिंपल पर चाकू से हमले के करीब 30 जख्म थे।



