देश

Fatehpur News: बड़ा रेल हादसा, दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, दोनों पायलट का हालात गंभीर…

Fatehpur News: खागा कस्बे में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालकों को गंभीर चोटें आईं।

 

कई ट्रेनों को रोका गया है या मार्ग बदले गए हैं

Fatehpur Newsघटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रोका गया है या उनके मार्ग बदले गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button