EPFO Rules:EPFO Withdrawal Rules में बड़ा बदलाव, UPI से भी निकाले जा सकेंगे पैसे, जानिए कब होगी शुरुआत ?
EPFO Rules:आज लगभग हर नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का एक हिस्सा पीएफ (Provident Fund) खाते में जमा होता है। आमतौर पर यह पैसा 60 वर्ष की उम्र या रिटायरमेंट के बाद मिलता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसे पहले भी निकाला जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईपीएफओ (EPFO) जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा शुरू कर सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह सुविधा मार्च तक शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
UPI EPFO Withdrawal कब होगी शुरुआत?
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ईपीएफओ से जुड़ी यूपीआई सर्विस की शुरुआत मई में हो सकती है। हालांकि इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
कितना पैसा निकाल पाएंगे?
ईपीएफओ 3.0 लागू होते ही निकासी अमाउंट में बढ़ोतरी आएगी। ईपीएफओ 3.0 के तहत अब कर्मचारियों को निकासी पर ज्यादा पैसे मिलेंगे। मौजूदा समय में निकासी पर कर्मचारियों को केवल अपने द्वारा जमा किए गए पैसे और ब्याज मिलता है। ईपीएफओ 3.0 लागू होते ही कर्मचारियों को कंपनी द्वारा जमा किए गए पैसे और ब्याज भी मिलेगा। इस तरह से अमाउंट बढ़ जाएगा।
EPFO Rules:इसके साथ ही अब कर्मचारी नौकरी छोड़ने पर 75 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। इसके साथ ही अगर नौकरी छोड़ते हुए एक साल हो जाए तो बाकी का बचा 25 फीसदी पैसा भी आप निकाल पाएंगे। इसके साथ ही ईपीएफओ से जुड़े कई और नियम भी लागू हुए हैं।
ईपीएफओ 3.0 के तहत सरकार की यह कोशिश है कि ईपीएफओ के तहत मिलने वाली सेवाओं को और सुविधाजनक बनाया जाए।



