EPFO New Rules 2026: ईपीएफओ के नियमों में बड़ा बदलाव, क्लेम सेटलमेंट और अकाउंट ट्रांसफर हुआ आसान
EPFO New Rules 2026 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए अपने सिस्टम में कई अहम बदलाव किए हैं। अब क्लेम सेटलमेंट से लेकर अकाउंट ट्रांसफर और पेंशन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा तेज और सरल बना दिया गया है।
सिस्टम को तेज और यूजर फ्रेंडली बनाने पर जोर
श्रम इवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य EPFO सिस्टम को तेज, पारदर्शी और यूजर फ्रेंडली बनाना है। इसके तहत प्रक्रियाओं को डिजिटल और ऑटोमेटेड किया जा रहा है, जिससे कर्मतारि.ों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं मिल सकें।
सेंट्रलाइज्ड पेंशन सिस्टम से आसान हुआ भुगतान
सरकार ने सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) को लागू किया है, जिसे 1 जनवरी 2025 से सभी फील्ड ऑफिस में अपनाया जा चुका है। इस सिस्टम के जरिए हर महीने 70 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को समय पर और बिना किसी गलती के पेंशन मिल रही है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।
ऑटो मोड में तेजी से क्लेम सेटलमेंट
चालू वित्त वर्ष में 25 फरवरी 2026 तक 5 लाख रुपए तक के करोड़ो क्लेम ऑटो मोड में निपटाए गए हैं। कुल एडवांस क्लेम में से करीब 71.37 प्रतिशत क्लेम अपने आप सेटल किए जा चुके हैं। इन क्लेम्ल के जरिए 51,620 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे लाभार्थियों को दी गई है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आई है।
read more Poco X8 Pro: 9000mAh बैटरी के साथ Poco ने लॉन्च किया 24GB रैम वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स
अब 3 दिन से भी कम समय में मिलेगा पैसा
पहले जहां क्लेम सेटलमेंट में 15 से 20 दिन तक समय लग जाता था, वहीं अब ये प्रक्रिया घटकर 3 दिन से भी कम रह गई है। कागजी कार्यवाही कम करने और ऑनलाइन सिस्टम लागू होने से कर्मचारियों को जल्द पैसा मिल पा रहा है।
नौकरी बदलने पर आसान हुआ पीएफ ट्रांसफर
EPFO New Rules 2026EPF अकाउंट ट्रांसफर की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। अब नौकरी बदलने पर नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत कम हो गई है और KVCअपडेट होने पर ट्रांसफर ऑटोमैटिक हो जाता है। 25 फरवरी 2026 तक 70.5 लाख से ज्यादा ऑटो ट्रांसफर क्लेम बिना किसी हस्सक्षेप के पूरे किए जा चुके हैं।



