बिजनेस

EPFO Interest Rate 2026; PF धारकों के लिए जरूरी खबर, घट सकती है ब्याज की दरें, कमाई पर पड़ेगा सीधा असर

EPFO Interest Rate 2026: अगर आपका भी पीएफ कटता है, तो आपको मायूस करने वाली खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की मार्च में 239वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक होने वाली है। इस बैठक में माना जा रहा है कि पीएफ डिपॉजिट पर इंटरेस्ट कम करने का फैसला लिया जाएगा। आइए जानते हैं कि पीएफ डिपॉजिट पर कितना इंटरेस्ट कम होगा।

 

कितना कम हो सकता है ब्याज?

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, विकसित भारत एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत ईपीएफओ में नए लोग जुड़ रहे हैं। ऐसे में अब ईपीएफओ ब्याज दर को कम करने का प्लान कर रही है। ऐसा करने से ईपीएफओ के पास मिनिमम फाइनेंशियल बफर बना रहेगा। इसलिए माना जा रहा है कि मार्च में होने वाली इस बैठक में फैसला हो सकता है कि ब्याज दर को 8 से 8.20 किया जा सकता है। बता दें कि अभी ईपीएफ धारकों को 8.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। हालांकि अभी इस फैसले की पुष्टि नहीं हुई है।

तुरंत लागू होगी नई ब्याज दर?

नई ब्याज दर को लागू करने से पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री से अप्रूवल लेना होगा। उसके बाद लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री की ओर से इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।हालांकि कुछ सोर्सों का कहना है कि आने वाले महीनों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पॉलिटिकल प्रेशर भी बना हुआ है, तो शायद ब्याज घटाने के फैसले को रोका भी जा सकता है।

 

read more Supreme Court SIR hearing: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, ममता बनर्जी अपनी याचिका पर खुद रख सकती है अपना पक्ष!

 

 

कब से UPI के जरिए निकलेगा PF का पैसा?

EPFO Interest Rate 2026ईपीएफओ लगातार अपने धारकों के लिए नए-नए अपडेट लेकर आता रहा है। अप्रैल में भी ईपीएफओ में बड़ा अपडेट होने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक इस साल अप्रैल तक यूपीआई के जरिये अपनी भविष्य निधि से निकासी कर सकेंगे और वह राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी। इस योजना में सदस्यों का कुछ हिस्सा न्यूनतम राशि के रूप में सुरक्षित रहेगा, जबकि शेष राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा सकेगी

Related Articles

Back to top button