बिजनेस

EPFO Banking Update: PF के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी खबर, अब 15 नए बैंकों के जरिए जमा कर सकेंगे PF का पैसा, यहां देखें लिस्ट…

EPFO Banking Update कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने बैंकिंग नेटवर्क में 15 और बैंकों को शामिल कर लिया है, जिससे अब कुल 32 बैंक EPFO के साथ जुड़े हैं। यह कदम नियोक्ताओं को सीधे बैंक के जरिए योगदान जमा (Contribution Deposit) करने में और सहूलियत देगा।

EPFO ने इन नए बैंकों के साथ किया समझौता

मंगलवार 01 मार्च को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में EPFO ने इन नए बैंकों के साथ समझौता किया। श्रम मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इन बैंकों के जुड़ने से करीब 12,000 करोड़ रुपये सालाना का सीधा लेन-देन संभव होगा और इनवेस्टर्स को अपने बैंक खातों से सीधे योगदान जमा करने की सुविधा मिलेगी।

 

EPFO के 8 करोड़ सदस्य और 78 लाख पेंशनभोगी

मांडविया ने इस मौके पर कहा कि EPFO देश के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। EPFO के करीब 8 करोड़ सक्रिय सदस्य और 78 लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें यह संगठन समय-समय पर लाभ पहुंचा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि EPFO लगातार अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है और हाल ही में EPFO 2.0 लॉन्च किया गया है, जिससे दावों के निपटारे में 35% तक की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में EPFO ने रिकॉर्ड 6 करोड़ दावे निपटाए, जो 2023-24 में 4.45 करोड़ थे।

 

EPFO 3.0 और सेंट्रलाइज्ड पेंशन सिस्टम

मांडविया ने बताया कि EPFO अब EPFO 3.0 की ओर बढ़ रहा है, जिससे इसे बैंकों जितना ही सुविधाजनक और सुगम बनाया जा सकेगा।

 

EPFO Banking Updateउन्होंने यह भी बताया कि सेंट्रलाइज्ड पेंशन भुगतान प्रणाली (Centralized Pension Payment System) की शुरुआत से 78 लाख पेंशनर्स को किसी भी बैंक खाते में पेंशन प्राप्त करने की सुविधा मिल गई है।

 

ये 15 नए बैंक जोड़े गए

  • HSBC Bank
  • Standard Chartered Bank
  • Federal Bank
  • IndusInd Bank
  • Karur Vysya Bank
  • RBL Bank
  • South Indian Bank
  • City Union Bank
  • IDFC First Bank
  • UCO Bank
  • Karnataka Bank
  • DBS Bank
  • Tamilnad Mercantile Bank
  • DCB Bank
  • Bandhan Bank

 

Related Articles

Back to top button