बिजनेस

EPFO Interest Rate 2025: EPFO के करोड़ों ग्राहकों तगड़ा झटका, नहीं बढ़ी पीएफ पर ब्याज दर..

EPF Interest Rate 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2024-25 के लिए ईपीएफ जमा पर इंटरेस्ट रेट 8.25% बरकरार रखने का फैसला किया है। यह फैसला ईपीएफओ की शीर्ष संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने शुक्रवार 28 फरवरी को हुई बैठक में लिया। अब इस फैसले को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

पिछले सालों में ईपीएफ ब्याज दर

2023-24: 8.25%

2022-23: 8.15%

2021-22: 8.10% (40 साल में सबसे कम)

2020-21: 8.50%

2019-20: 8.50% (7 साल में सबसे कम)

ईपीएफ इंटरेस्ट रेट पिछले कुछ सालों में घटती-बढ़ती रही है। 2021-22 में यह दर 8.10% थी, जो 1977-78 के बाद सबसे कम थी।

 

क्या होगा अगला कदम?

CBT के फैसले के बाद, 2024-25 के लिए ईपीएफ इंटरेस्ट रेट को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद, यह इंटरेस्ट रेट EPFO के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के खातों में जमा की जाएगी।

 

पिछले 10 सालों में ईपीएफ ब्याज दर

2013-14 और 2014-15: 8.75%

2015-16: 8.80%

2016-17: 8.65%

2017-18: 8.55%

2018-19: 8.65%

2019-20: 8.50%

2020-21: 8.50%

2021-22: 8.10%

2022-23: 8.15%

2023-24: 8.25%

EPF Interest Rate 2025प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा अगले 2-3 महीनों में शुरू हो सकती है।

Related Articles

Back to top button