EPF Interest Rate: EPFO के खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब PF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार, सरकार ने लगाई मुहर…

EPF Interest Rate केंद्र सरकार ने ईपीएफ पर ब्याज दर तय कर दी है। साल 2024-25 के लिए ये दर 8.25 फीसदी रहेगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने इस दर की सिफारिश पहले ही कर दी थी। अब सरकार ने इसे मान लिया है।
इस फैसले से देश भर के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरी करने वाले लोगों को फायदा होगा। ये वो लोग हैं जो अपनी सैलरी से ईपीएफ में पैसा जमा करते हैं। पिछले साल यानी 2023-24 में भी ब्याज दर 8.25 प्रतिशत ही थी। उस साल ईपीएफओ ने 13 लाख करोड़ रुपये के मूलधन पर 1.07 लाख करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि एक रिकॉर्ड था। अगर हम 2022-23 की बात करें तो ब्याज दर 8.15 प्रतिशत थी। उस साल 11.02 लाख करोड़ रुपये के मूलधन पर 91,151.66 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी
ऑटो-क्लेम सेटलमेंट का रेकॉर्ड
ईपीएफओ ने इस वित्तीय वर्ष में 6 मार्च 2025 तक 2.16 करोड़ ऑटो-क्लेम सेटलमेंट किए हैं। ये भी एक रेकॉर्ड है। पिछले साल 2023-24 में ये आंकड़ा 89.52 लाख था। ऑटो-क्लेम सेटलमेंट का मतलब है कि लोगों को बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई के अपने पैसे मिल गए।
Read more Chhatisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन
कैसे तय होती है ब्याज दर?
ईपीएफ की ब्याज दर हर साल ईपीएफओ का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) तय करता है। इस बोर्ड में मालिक, कर्मचारी, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और श्रम मंत्रालय के अधिकारी शामिल होते हैं।
Read more Chhatisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन
कितनी रही पिछली ब्याज दर
EPF Interest Rateपिछले दस सालों में ईपीएफ की ब्याज दरों में बदलाव देखने को मिला है। 2018-19 में ये दर 8.65% थी और 2019-20 में 8.5% थी। लेकिन 2021-22 में इसे घटाकर 8.1% कर दिया गया था, जो कि पिछले चार दशकों में सबसे कम थी। हालांकि, पिछले दो सालों में इसे फिर से बढ़ाया गया है।



