Electric Vehicle : Ola Electric का बड़ा धमाका! ई-स्कूटर्स पर ग्राहकों को मिलेंगे 25 हजार रुपये के बेनेफिट – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Electric Vehicle : Ola Electric का बड़ा धमाका! ई-स्कूटर्स पर ग्राहकों को मिलेंगे 25 हजार रुपये के बेनेफिट

Electric Vehicle : इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) 75वां गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी छूट ऑफर कर रहा है. Ola Electric ने अपनी S1 Series पर 25 हजार रुपये तक के विशेष ऑफर देने की घोषणा की है. अगर आप भी बेहतरीन रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ये सबसे अच्छा मौका है.

Ola Electric का Republic Day Offer

ये विशेष ऑफर 31 जनवरी, 2024 तक कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप पर लागू होंगे. ओला इलेक्ट्रिक के गणतंत्र दिवस ऑफर में एक्सटेंडेड वारंटी पर 50 प्रतिशत की छूट और एस1 एयर व एस1 प्रो मॉडल पर 2000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है.

इसके अलावा, ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि खरीदार चुनिंदा क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि कंपनी जीरो डाउन पेमेंट, जीरो-प्रोसेसिंग फी और 7.99 प्रतिशत से शुरू होने वाली ब्याज दरों सहित कई फाइनेंशियल ऑफर दे रही है.

Read more: Raigarh News: जब रामलाल बरेठ चार साल के थे तब महाराजा चक्रधर सिंह ने पहचान ली थी उनकी प्रतिभा

यह इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है. इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है. S1 X+ में 6 kW की मौटर है. यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है. कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है. ओला इलेक्ट्रिक ने ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे. कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है. कंपनी की दिसंबर में बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी है.

Electric Vehicle : ओला इलेक्ट्रिक की दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही. कंपनी ने ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं. यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है. कंपनी ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है. इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है. कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है. ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी.

 

 

 

Related Articles

Back to top button