देश

Election Result 2025: गुजरात और पंजाब में AAP को मिली बंपर जीत, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले केजरीवाल?

Election Result 2025 गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP की शानदार जीत के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गौरतलब है कि चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें एक सीट गुजरात की विसावदर है, जबकि दूसरी पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट है।

 

क्या बोले केजरीवाल?

केजरीवाल ने कहा, ‘आज कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए हैं। 5 सीटों में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीती है। इसके अलावा एक सीट पर बीजेपी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस जीती है। AAP ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर जीत हासिल की।

केजरीवाल ने कहा, ‘मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आप पर भरोसा जताया। एक बड़ा इंटरेस्टिंग डाटा है कि 2022 में फरवरी में पंजाब में चुनाव हुए थे और दिसंबर में 2022 में ही गुजरात में चुनाव हुए थे। उस समय गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर हम जितने मार्जिन से जीते थे, उससे लगभग डबल मार्जिन से हम इस बार जीते हैं। ये इस बात का संकेत है कि पंजाब में हमारी सरकार है और लोग हमारे काम से खुश हैं। पंजाब में उस समय 117 में से 92 सीटें आईं थीं और कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की आंधी थी। उस आंधी में हम जितने मार्जिन से जीते थे, आज उससे डबल मार्जिन से जीते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ये 2027 का सेमीफाइनल है। 2027 में तो तूफान आने वाला है।’

 

Election Result 2025केजरीवाल ने कहा, ‘लुधियाना पश्चिम सीट के चुनाव ने जनता के मूड को दर्शाया है। एक तरह से पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी के कामों पर मोहर लगाई है। गुजरात की विसावदर की जनता ने भी हमें डबल मार्जिन से जिताया है। अक्सर कहा जाता है कि बाइपोल में जो रूलिंग पार्टी होती है, वही जीतती है। गुजरात में रूलिंग पार्टी बीजेपी है। बीजेपी की शासन-प्रशासन और पुलिस पर पकड़ है। सारी एजेंसीज उनके पास हैं। जिस तरह से बीजेपी सारे तिकड़म लगाकर चुनाव लड़ती है, उनसे गुजरात में चुनाव लड़कर जीत पाना बिल्कुल मुश्किल है। ऐसे में अगर गुजरात के लोगों ने हमें डबल मार्जिन से जीत दिलाई तो ये संदेश साफ है कि गुजरात के लोग बीजेपी के 30 साल के कुशासन से कितना परेशान हैं और अब जनता अपनी आवाज उठाने वाली है। ये इस बात का भी सबूत है कि गुजरात के लोगों ने आप पर भरोसा जताया है क्योंकि आप ने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है।

Related Articles

Back to top button