Election Dates Announcement: 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज आएगा शेड्यूल, जानिए कितने बजे चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान

Election Dates Announcement:देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज की जाएगी। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम आज जारी करेगा। इसके लिए आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोल सकते हैं। तारीखों की घोषणा होते ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
पांचों राज्यों में मतदान कितने चरणों में हो सकते?
सूत्रों के मुताबिक , पांचों राज्यों में मतदान प्रक्रिया कम चरणों में पूरी करने की योजना चुनाव आयोग की है, यानी विधानसभा चुनाव 2021 की तुलना में इस बार मतदान के चरणों की संख्या कम रह सकती है। बीते साल पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार चरण कम होंगे। वहीं इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी। विशेष कर पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और हिंसा रहित चुनाव और मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था कि जाएगी।

विधानसभा का कार्यकाल का कब खत्म होगा?
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है। इसलिए वर्तमान चुनाव प्रक्रिया अप्रैल और मई में संपन्न होने की उम्मीद है।
चुनाव आयोग के अनुसार :- 15 जून तक सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई और पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा।
Read More: Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट
असम के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी
आपकों बता दें कि कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 126 में से 65 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए 15 सीटों छोड़ी हैं। कांग्रेस ने गत 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। 14 मार्च शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों सूची जारी की। साथ ही बताया कि असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगे। असम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा बर्चला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।


