Eid 2023 के मौके पर Nusrat Jahan ने शेयर की बेहद शालीन तस्वीर

Nusrat Jahan Photos on Eid 2023 कोलकाता: भारत सहित दुनिया के कई देशों में आज प्रेम और सद्भावना का पर्व ‘ईद’ मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुस्लिम भाई एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। सुबह की नमाज से इसकी शुरुआत हो जाती है। ईद के अवसर पर बंगाली अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां ने अपनी तस्वीरें शेयर की है।
ईद के मौके पर नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें वो पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रहीं हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नुसरत जहां सेवाई खाते हुए नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में नुसरत जहां दो अन्य युवतियों के साथ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर आते ही नुसरत जहां की ये तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल होने लगी है। वहीं, उनके फैन्स भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Read more: Raigarh News: पुसौर पुलिस की अवैध शराब कार्यवाही में 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारी..
ईद उल फितर का महत्व
Nusrat Jahan Photos on Eid 2023 इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ। माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में उन्होंने सबका मुंह मीठा करवाया गया था। इसी दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।



