Earthquake News: भारत के इस राज्य में लगे भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर कितनी मापी गई तीव्रता
जम्मू – कश्मीर / आज 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार को अलसुबह भारी बर्फबारी, भयंकर ठंड और शून्य तापमान के बीच भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर में धरती कांप गई. झटके इतने जोरदार लगे की दहशत में आकर घरों से निकले लोग जिसके झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई.
Read More: Health Tips: नींबू पानी या चिया सीड्स दोनों में कौन? तेजी से वजन घटाने में है ज्यादा फायदेमंद!

भयंकर ठंड के बीच भूकंप आने से डरे लोग
लोगों का कहना है कि पिछले कई दिन से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है और कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. कई शहरों का तापमान जीरो डिग्री से नीचे है, इसलिए लोग घरों के अंदर रजाइयों में घुस कर बैठने को बेबस है ठंड ने पहले ही हाल बेहाल किया हुआ हैऊपर से आज सुबह अचानक सब कुछ हिलने लगा तो भूकंप आने का पता चला. भूकंप का केंद्री बारामूला में मिला और घाटी में एपिसेंटर होने से भूकंप के झटके जोरदार तरीके से लगे. जिससे आधी नींद में बच्चों और बुजुर्गों को लेकर कड़ाके की ठंड से घरों से बाहर निकलना पड़ा.



