Earthquake in Maharashtra; इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग सहमे हुए निकले बाहर, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता..

Earthquake in Maharashtra मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार रात 3.8 तीव्रता का मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। एनसीएस ने बताया कि भूकंप रात 9.57 बजे आया, जिसका केंद्र पृथ्वी के सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। विदर्भ क्षेत्र में स्थित इस जिले में जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
बुधवार की रात मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजकर 57 मिनट पर अचानक कंपन होने लगा जिससे लोगों में दशहत का माहौल देखने को मिला। इसका असर करीब एक मिनट तक रहा हैं। रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र MP-महाराष्ट्र बॉर्डर के करीब था
Read more Rashifal: आज इन राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, तथा इन्हे रहना होगा सतर्क.??
Earthquake in Maharashtraमौसम विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता ने बताया कि, भूकंप का केंद्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर था। यह जगह खंडवा से 66 किलोमीटर दूर थी। इसी कारण दोनों राज्यों में झटके महसूस किए गए। बता दें कि, खंडवा में पिछले साल भी भूकंप आया था। 21 जून 2024 को सुबह 9.04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी।