देश

Earthquake :गुजरात में लगा भूकंप का झटका, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?

Earthquake :गुजरात के आणंद जिले में बुधवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (ISR) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

 

संस्थान के अनुसार, भूकंप के झटके शाम 4:35 बजे आए थे और इसका केंद्र आणंद से लगभग 36 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित था। मामलातदार (आपदा) जयकिशन साधू ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और किसी भी तरह की क्षति की जानकारी तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

 

 

 

 

इससे पहले मंगलवार सुबह मणिपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी। भूकंप सुबह 5:59 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग जिला था।

 

सुबह-सुबह आए झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

 

 

 

 

वहीं, जापान के तटीय क्षेत्र में सोमवार को 7.4 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की और तटीय इलाकों के लोगों को तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी।

 

Earthquake :एजेंसी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:53 बजे आया था और इसका केंद्र उत्तरी जापान के सनरिकु तट के पास समुद्र के नीचे लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button