Earthquake: भारत के इन दो राज्यों में सुबह-सुबह कांपी धरती, इतनी रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग – RGH NEWS
देश

Earthquake: भारत के इन दो राज्यों में सुबह-सुबह कांपी धरती, इतनी रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake भारत समेत पूरी दुनिया में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई देशों में भूकंप इतने भीषण थे कि इसकी वजह से हजारों लोगों की मौत भी हुई है। इस कारण भूकंप को लेकर लोगों के भीतर खौफ बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच अब भारत के भी दो राज्यों में सोमवार को तड़के तेज भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम और त्रिपुरा में आए हैं।

 

 

त्रिपुरा में भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से पहले त्रिपुरा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है। संस्थान ने बताया है कि सोमवार को त्रिपुरा राज्य के गोमती में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप सोमवार को तड़के 3 बजकर 33 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र धरती से 54 किलोमीटर की गहराई पर

 

read more Rashifal: आज इन राशि वालों के धन-दौलत और पद-प्रतिष्ठा में होगी अपार वृद्धि, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

 

 असम में भी भूकंप

Earthquakeनेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि पूर्वोत्तर भारत के एक और राज्य असम में भी सोमवार को तड़के तेज भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, असम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई है। ये भूकंप असम के मोरीगांव में तड़के 4 बजकर 17 मिनट पर आया। असम में आए भूकंप का केंद्र धरती से 50 किलोमीटर भीतर था।

Related Articles

Back to top button