देश
earthquake: यहाँ फिर काँपी धरती.. भूकंप के झटकों से दहशत

earthquake : टोक्यो: जापान में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। यह झटके उत्तरी जापान के इवाते और आओमोरी प्रान्त में महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का उत्तरी हिस्सा था। हालांकि अबतक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
earthquake गौरतलब हैं कि इससे पहले नए साल पर पश्चिमी जापान में आए भूकंप के झटकों से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर लोगों को अपने घरों से दूर रहने को कहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी को इशिकावा प्रांत और आसपास भूकंप के करीब 100 झटके महसूस किए गए थे। इसमें 7.6 तीव्रता का भूकंप भी शामिल था, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था।